राशन कार्ड योजना का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड होना जरूरी है। अगर आपके परिवार का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है तो आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित फॉर्म भरकर नजदीकी ई-मित्र पर जमा करना होगा। हमने इस एप्लिकेशन के पीडीएफ फॉर्म का लिंक दिया है, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान राशन कार्ड आवेदन पत्र पीडीएफ डाउनलोड करें: राजस्थान सरकार अपने राज्य के नागरिकों को राशन कार्ड प्रदान करती है। राशन कार्ड लाभार्थियों को कम कीमत पर राशन मिलता है। राजस्थान में राशन कार्ड मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते हैं - एपीएल, बीपीएल और अंत्योदय राशन कार्ड।
राजस्थान न्यू राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज़ ?
1. आवेदन फॉर्म (सत्यापन सहित)
2. आधार कार्ड (परिवार के सभी सदस्यों का)
3. बैंक पासबुक
4. पुराना राशन कार्ड या NOC
5. गैस डायरी
6. मुखिया की पासपोर्ट फोटो व हस्ताक्षर
राजस्थान राशन कार्ड आवेदन पत्र पीडीएफ नीचे दिये गये लिंक से डाउनलोड करें, इसके बारे में पूरी जानकारी यहां दी गई है। अगर आपको आवेदन पत्र डाउनलोड करने या राशन कार्ड के लिए आवेदन करने में कोई समस्या आती है, तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आपकी मदद करेंगे धन्यवाद!

.png)
.png)
