जैसा की हम सभी जानते हैं कि वर्तमान में आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण पहचान प्रमाण पत्र है। आज हर जगह आधार कार्ड मांगा जाता है। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो उसे काफी परेशानी हो सकती है। उदाहरण के लिए बैंक खाता खुलवाने में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड जरूरी हो गया है। इसलिए आधार कार्ड में उपलब्ध व्यक्तिगत जानकारी का सही होना बहुत जरूरी है, जैसे नाम, जन्म तिथि और पता। अगर आपके आधार कार्ड में उपलब्ध जानकारी गलत है तो उसे ठीक किया जा सकता है।
यदि आप अपने आधार कार्ड में सुधार करवाना चाहते हैं, तो आपको निर्धारित फॉर्म भरना होगा और आधार केंद्र पर जाना होगा। सुधार प्रपत्र के साथ निर्धारित प्रमाण पत्र लगाना अनिवार्य है। अगर आपके पास आधार नामांकन/करेक्शन हेतु कोई निर्धारित प्रमाण नहीं है तो सबसे पहले दिए गए लिंक से आधार नामांकन/अपडेट फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद इस फॉर्म को प्रिंट कर लें। अब आधार नंबर भरें। फिर अपना नाम बड़े अक्षर में लिखें। इसके बाद जन्मतिथि और पता भरें। इसके अलावा, फॉर्म में पूछे गए अन्य विवरण भरें। फॉर्म भरने के बाद आपको इस फॉर्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाना है और निर्धारित स्थान पर हस्ताक्षर करें।
इसके बाद आपको इस आधार फॉर्म को फॉर्म में दिये गये Officials में से किसी भी एक से सत्यापन (सर्टिफाइड) करवा कर, नजदीकी आधार केंद्र से अपना आधार नामांकन/करेक्शन करवा सकते हैं|
अगर आपको फॉर्म डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपकी सहायता करेंगे। शुक्रिया!

.png)
.png)
