Download PAN Card PDF Form 49A

Admin

pan card pdf form 49A

यदि आपके पास पैन कार्ड नहीं है और आप इसके लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको नया पैन कार्ड बनाने के लिये निर्धारित आवेदन फॉर्म 49ए को भरकर जमा करना होगा। फॉर्म 49ए भरना होगा और जमा करना होगा। इस एप्लीकेशन फॉर्म को आप घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको यहां बताते हैं कि पैन कार्ड फॉर्म पीडीएफ ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें?

NSDL ने नया पैन कार्ड बनाने के लिए आवेदन फॉर्म 49ए प्रदान किया है। इस फॉर्म के जरिए आप पैन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों को पैन कार्ड फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। तो यहां हम पैन कार्ड फॉर्म 49ए का सीधा लिंक दे रहे हैं। इससे आप बिना किसी झंझट के नए पैन कार्ड फॉर्म की पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर सकेंगे।


पैन कार्ड फॉर्म 49ए कैसे भरें?

1. सबसे पहले दिए गए लिंक से पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्म डाउनलोड करें। 

2. इसके बाद इसे प्रिंट कर लें। 

3. अब अपना फर्स्ट नेम, मिडिल नेम और लास्ट नेम डालें। 

4. अब पैन कार्ड का नाम भरें। 

5. अब जन्म तिथि, पूरा पता और अन्य सभी विवरण भरें। 

अगर आपको फॉर्म भरने में कोई समस्या आती है, तो पहले आप आवेदन फॉर्म 49ए में पेज संख्या 3 पर दिये गए आधिकारिक निर्देशो को पढ़ें, उसके बाद ही आप फॉर्म को पूरा भरे| 


नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?

आप सबसे पहले पैन कार्ड फॉर्म 49ए को भरकर नजदीकी NSDL पैन सेंटर पर, आवश्यक पहचान, एड्रेस दस्तावेजों के साथ जमा कर दें। आप पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन के लिए - यहां क्लिक करें

पैन कार्ड पीडीएफ फॉर्म कैसे डाउनलोड करें इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति इस फॉर्म के जरिए पैन कार्ड के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकेगा। अगर आपको फॉर्म डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।


Download PAN Card PDF Form 49A


PAN कार्ड सुधार फॉर्म व Annexure-A आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिये यहाँ क्लिक करें.


To Top