यदि आप अपने पैन कार्ड में नाम व पिता के नाम में सुधार करवाना चाहते है, तो आपको पैन कार्ड सुधार फॉर्म के साथ Annexure-A की आवश्यकता होती है। पैन कार्ड Annexure-A एक संसद सदस्य/विधान सभा के सदस्य/नगर पार्षद/राजपत्रित अधिकारी द्वारा उपयोग किया जाने वाला एक फॉर्म है |
पैन कार्ड में नाम सुधार के लिए सबसे पहले आप इस फॉर्म को डाउनलोड कर लें उसके बाद आप यह फॉर्म विधायक या सांसद या राजपत्रित अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित करवा लें | साथ ही जिनसे भी आप यह फॉर्म हस्ताक्षरित करवा रहे हैं उनसे उनकी id कार्ड की फोटो कॉपी भी फॉर्म के साथ सलंग्न करें|
अब आप पैन सुधार फॉर्म, Annexure-A फॉर्म के साथ नजदीकी NSDL पैन सेंटर पर, आवश्यक पहचान, एड्रेस दस्तावेजों के साथ जमा कर दें। आप पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं, ऑनलाइन आवेदन के लिए - यहां क्लिक करें।
पैन कार्ड सुधार फॉर्म व Annexure-A पीडीएफ फॉर्म कैसे डाउनलोड करें इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है। अब कोई भी व्यक्ति पैन कार्ड सुधार फॉर्म व Annexure-A फॉर्म के जरिए पैन कार्ड में सुधार के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकेगा। अगर आपको फॉर्म डाउनलोड करने में कोई समस्या आती है तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।
Download PAN Card Correction PDF Form
Download PAN Card Annexure-A
नये PAN कार्ड के लिये आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिये यहाँ क्लिक करें :

.png)
